17.2 C
Dehradun
Tuesday, March 18, 2025
Google search engine
HomeWorld NewsUS में फेडरल रिजर्व ने घटाई ब्याज दरें, 800 रुपए महंगा हुआ...

US में फेडरल रिजर्व ने घटाई ब्याज दरें, 800 रुपए महंगा हुआ सोना, चांदी में भी 1500 की तेजी!

अमरीका में फेडरल रिजर्व (Federal Reserve in Americaद्वारा ब्याज)  दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करने के बाद सोने की क़ीमतों में एक बार फिर 800 रुपए की तेज़ी आई है जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी भी 1500 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है। गुरुवार को न्यू यॉर्क कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) पर सोना 2708.80 डालर प्रति औंस पर बंद हुआ जबकि चाँदी 31.95  डॉलर पर बंद हुई।

ट्रंप की जीत के बाद घटे दाम

अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद सोने की कीमतों में लगभग 3% की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि चांदी में 4% की गिरावट आई थी। भारत में सोना ₹1,990 गिरकर ₹76,492 पर पहुंच गया था। इसी दौरान चांदी ने ₹90,108 का न्यूनतम स्तर छू लिया था। लेकिन गुरुवार को अमेरिका फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताए जाने के बाद, सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी देखी जा रही है। इसका असर शुक्रवार को भारत के सर्राफा बाजार में भी देखने को मिलेगा।

कॉपर और प्लेटिनम में भी तेजी

कॉमैक्स पर गुरुवार को भारत में भारी गिरावट के बाद कॉपर की कीमतें अमेरिका में लगभग 5% तक गिर गई थीं। इसके अलावा, प्लेटिनम की कीमतों में भी 3% की गिरावट आई थी। लेकिन गुरुवार शाम को कारोबारी सत्र के दौरान कॉपर में 4% की उछाल देखी गई, और प्लेटिनम की कीमतें भी आधा प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular