13.7 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडप्रदेश में ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, हम मुख्यमंत्री धामी जी...

प्रदेश में ऐतिहासिक होगी राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी, हम मुख्यमंत्री धामी जी के नेतृत्व में आयोजन को बनाएंगे पूरी तरह से सफल: रेखा आर्या

देहरादून : राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या (Sports Minister Rekha Arya) ने एक बार फिर दोहराया कि राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड राज्य पूरी तरह से तैयार है। आज उन्होंने ACEO राष्ट्रीय खेल सचिवालय/निदेशक खेल विभाग को यह निर्देशित किया कि भारतीय ओलंपिक संघ को यह सूचित कर दें कि, 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए राज्य की तैयारी पूर्ण हैं।

जिसके क्रम में भारतीय ओलंपिक संघ को email के माध्यम से यह सूचित किया गया है कि उत्तराखंड राज्य 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने हेतु तैयार हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम इस आयोजन की अभूतपूर्व मेजबानी करेंगे और हमारा उत्तराखंड हर मानक पर खरा साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular