14.9 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड: सीएम धामी कैबिनेट में अब 5 पद खाली, 23 मार्च से...

उत्तराखंड: सीएम धामी कैबिनेट में अब 5 पद खाली, 23 मार्च से पहले ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद धामी कैबिनेट के 5 पद खाली हो आगे हैं। बीते रविवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम धामी को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्रवाल का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा।

प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के साथ धामी कैबिनेट में रिक्त हुए मंत्री पदों पर नई नियुक्तियों के साथ एक पद में बदलाव होने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि सीएम धामी ने अग्रवाल की विदाई की संभावनाओं और कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच चुप्पी बनाए रखी है। मंत्री अग्रवाल के इस्तीफे के बाद भी उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

23 मार्च तक कैबिनेट में बदलाव

सूत्रों के अनुसार, 23 मार्च को धामी सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले कैबिनेट में बदलाव की संभावना है। इस बदलाव के बाद धामी कैबिनेट में चार नए सदस्यों की नियुक्ति हो सकती है। सरकार के गठन के समय से तीन मंत्री पद खाली रखे गए थे। कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास के निधन के कारण एक पद खाली है। धामी सरकार के तीन साल से कम के कार्यकाल में कैबिनेट में दो और पद खाली हो चुके हैं। अब मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद, खाली पदों की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।

इन वरिष्ठ विधायकों की उम्मीदें बढ़ी

धामी मंत्रिमंडल में रिक्त पदों को भरने की संभावनाओं के बीच पार्टी के विधायकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वर्तमान में पार्टी में बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, बंशीधर भगत, खजानदास और अरविंद पांडेय जैसे पांच वरिष्ठ विधायक हैं, जो पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, इन सभी नामों की उपयुक्तता उम्र, अनुभव, क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी को निर्धारित करनी होगी।

मंत्री पदों के लिए इन नामों की चर्चा

प्रेम चंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी कैबिनेट में रिक्त पड़े मंत्री पदों पर हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से मदन कौशिक, आदेश चौहान और विनोद चमोली की नियुक्ति की जाने की चर्चा हो रही है। साथ ही टिहरी लोकसभा से प्रतिनिधित्व कम होने पर खजानदास, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर और उमेश शर्मा काऊ में से कोई एक नाम चयनित हो सकता है। इस बात की भी चर्चा हो रही है कि स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण को भी कैबिनेट में मंत्री पद मिल सकता है।
गढ़वाल संसदीय सीट से एक प्रभावशाली मंत्री को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। हरिद्वार लोकसभा का प्रतिनिधित्व पद भी खाली हो जाएगा। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से बिशन सिंह चुफाल का नाम भी चर्चा में है। नैनीताल यूएसनगर लोकसभा से विधायक अरविंद पांडेय और शिव अरोड़ा के नामों पर भी चर्चा हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular