18.2 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडवेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन पर करती...

वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाली 6 महिलाएं गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन पर करती थी अश्लील हरकतें

हरिद्वार: नगर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी होकर यात्रियों को अश्लील इशारे करने वाली 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के पास लंबे समय से इन महिलाओं के खिलाफ कई शिकायतें आ रही थीं। ये महिलाएं रात के समय रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ग्राहकों की तलाश करती थीं। यदि कोई ग्राहक उनके जाल में फंस जाता, तो वे उसे अपने साथ ले जाती थीं। पुलिस ने जांच के बाद इन महिलाओं को वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की उम्र 28 से 60 वर्ष के बीच है और ये महिलाऐं हरिद्वार, देहरादून और बिजनौर जिलों की निवासी हैं।

लंबे समय से कर रही हैं ये धंधा

गिरफ्तार की गई आरोपी महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लंबे समय से इस धंधे में संलग्न थीं। उनका एक गिरोह है जो न केवल बाहरी पर्यटकों, बल्कि स्थानीय लोगों को भी अपना निशाना बनाता था। ये महिलाएं अपने लिए ग्राहकों की खोज करती थीं। जब कोई व्यक्ति उनके संकेतों को समझ लेता था, तो उसे किनारे ले जाकर उसके साथ कीमत तय की जाती थी। कीमत तय करने के बाद जगह तय की जाती थी।

पुलिस ने योजना बनाकर की गिरफ्तारी

हरिद्वार पुलिस के पास कई लोगों ने महिलाओं की शिकायते की थी, लेकिन सबूत ना होने के कारण ये महिलाऐं पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पा रही थीं। कई प्रयासों के बाद पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक पुलिस टीम के कुछ सदस्य इन महिलाओं के पास ग्राहक के रूप में गए और महिलाओं के साथ सौदा तय किया। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की और गिरोह की छह महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कई अन्य महिलाओं को अभी भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस टीम गिरोह की अन्य महिलाओं को गिरफ्तार करने के लिए स्टेशन पर निगरानी रख रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular