Homeउत्तराखंडगैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में 02 गिरफ्तार, 06 अभी फरार, दबदबा खत्म करने...

गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में 02 गिरफ्तार, 06 अभी फरार, दबदबा खत्म करने को कार्रवाई हत्या

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुए गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की साजिश में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ और दून पुलिस ने दोनों आरोपियों को अलग-अलग प्रांतों से दबोचा है.

दरअसल, सिल्वर सिटी मॉल में गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड का एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने खुलासा किया है. जिसके तहत दून पुलिस ने अक्षत ठाकुर और राजकुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कई महीने पहले ही विक्रम शर्मा को मारने की योजना बनाई थी.

बताया जा रहा है कि जमशेदपुर और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की तैयारी थी, लेकिन विक्रम के साथ ज्यादा लोगों के चलने के कारण वो योजना को अंजाम नहीं दे पाए थे. घटना से करीब 3 महीने पहले साजिश में शामिल एक आरोपी ने उसी जिम को ज्वॉइन किया था, जिसमें विक्रम शर्मा जाता था.

पुलिस की मानें तो घटना के दिन भी आरोपी ने ही अपने अन्य साथियों को फोन के माध्यम से विक्रम शर्मा के जिम में होने की जानकारी दी थी. घटना के बाद भागने के लिए आरोपियों ने हरिद्वार से स्कूटी और बाइक रेंट पर ली थी. जिसका उन्होंने भागने में इस्तेमाल किया था.

वहीं, घटना में फरार आरोपियों पर देहरादून एसएसपी ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है. अभी भी 6 आरोपी फरार चल रहे हैं. बता दें कि बीती 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में स्थित एक जिम से बाहर आते वक्त आरोपियों ने विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

फरार आरोपियों के नाम-

  1. अंकित वर्मा, निवासी- जमशेदपुर, झारखंड
  2. आशुतोष सिंह, निवासी- जमशेदपुर, झारखंड
  3. विशाल सिंह, निवासी- जमशेदपुर, झारखंड
  4. आकाश कुमार
  5. यशराज
  6. जितेंद्र
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular