24.3 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeटैकनोलजी84 लाख WhatsApp Account Ban, क्‍यों भारतीय यूजर पर सख्‍त है कंपनी

84 लाख WhatsApp Account Ban, क्‍यों भारतीय यूजर पर सख्‍त है कंपनी

WhatsApp Account Ban: देश के सबसे बड़े सोशल मीडिया whatsapp ने देश के करीब 84 लाख अकाउंट को बैन कर दिया है। वॉट्सऐप की मूल कंपनी मेटा ने यह कार्रवाई महज एक महीने में ही कर दी है। कंपनी का कहना है कि उसके प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल स्‍कैम के लिए किया जा रहा था।

यह भी पढ़े👉 देहरादून: पैनेसिया हॉस्पिटल ने पत्रकारों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया आयोजित read more…

लिहाजा कंपनी ने इन संदिग्‍ध अकाउंट को बैन कर दिया है। वॉट्सऐप को कई यूजर्स ने इस तरह के स्‍कैम की जानकारी दी थी और उसके प्‍लेटफॉर्म पर इसकी शिकायत की थी।

कंपनी की ओर से जारी ट्रांसपरेंसी रिपोर्ट में बताया गया कि यूजर की सुरक्षा के लिए मेटा ने करीब 8,458,000 वॉट्सऐप अकाउंट को बैन कर दिया है। यह कार्रवाई सूचना तकनीकी कानून की धारा 4(1)(d) और 3A(7) का पालन करने के लिए की गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वॉट्सऐप ने निगरानी बढ़ा दी थी और जिन खातों को संदग्धि पाया गया, उन्‍हें कंपनी ने बैन कर दिया है।

कंपीन की रिपोर्ट से पता चलता है कि मेटा ने 1 से 31 अगस्‍त के बीच इन सभी खातों को बैन किया है। इसमें से 16.61 लाख अकाउंट को तत्‍काल बंद कर दिया गया था, जबकि शेष को जांच के बाद संदिग्‍ध पाए जाने पर बैन किया गया।

Join whatsapp Group for more News update (click)

कंपनी ने 16 लाख से ज्‍यादा खातों को बिना यूजर की शिकायत के ही बंद कर दिया, क्‍योंकि निगरानी के दौरान इनके गलत इस्‍तेमाल की बात सामने आई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular