17.5 C
Dehradun
Saturday, January 24, 2026
Google search engine
Homeदुनिया5 नवंबर को वोटिंग, दिलचस्प होगा इस बार का मुकाबला

5 नवंबर को वोटिंग, दिलचस्प होगा इस बार का मुकाबला

अमेरिका में इस बार का राष्ट्रपति चुनाव (US Election) काफी दिलचस्प होने वाला है। 5 नवंबर को होने वाले इस चुनाव में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही है। हालिया सर्वे में भी डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस की लोकप्रियता 48 फीसद पर बराबरी पर है।

चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें

10 दिनों बाद होने वाले इस चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें है। इस चुनाव का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रंप के जीतने पर अमेरिका की नीतियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी ट्रंप का माइंडसेट अलग है।

इजरायल-हमास युद्ध: गाजा का बुनियादी ढांचा तबाह, युद्ध ने 70 साल पीछे धकेला

इस चुनाव में 6 दिन काफी अहम होने वाले हैं, जिसपर सभी की निगाहें है। आइए जानते हैं, कौन से हैं वो दिन जो इस चुनाव में काफी अहम हैं…

5 नवंबर को चुनाव- इस दिन करीब 26 करोड़ मतदाता राष्ट्रपति, कांग्रेस के 5 सदस्यों और दूसरे पदों के लिए मतदान करेंगे। इसके अगले 3 दिनों में संभावित परिणाम आते हैं। इस पहले के 6.6 करोड़ वोट भी गिने जाएंगे।

25 नवंबर- इस दिन पोस्टल बैलेट का अंतिम दिन होता है। 17 राज्यों में पोस्टल बैलेट से हुई वोटिंग की गिनती इसी दिन होती है। स्विंग स्टेट्स में ये वोट अहम होते हैं, हालांकि अंतिम नतीजों पर इसका ज्यादा असर नहीं होता।

11 दिसंबर- इस दिन 50 राज्यों के गवर्नर राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर अंतिम मुहर लगाते हैं। इसी दिन गवर्नर को इलेक्टोरल कॉलेज वोट जमा करने होते हैं।

17 दिसंबर- इस दिन 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट वाशिंटगन पहुंचते हैं। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 270 वोटों की जरूरत होती है।

6 जनवरी- इस दिन इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती होती है। इसके बाद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव और सीनेट का संयुक्त सत्र बुलाया जाता है।

20 जनवरी- इस दिन अमेरिका को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा। इस दिन अमेरिका के नए राष्ट्रपति शपथ लेकर पदभार ग्रहण करेंगे।

ट्रंप और कमला में कांटे की टक्कर

ट्रंप और कमला हैरिस में अब कांटे की टक्कर चल रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वे के अनुसार, अब दोनों की लोकप्रियता 48 फीसद पर बराबर है। वहीं, कई पोल्स में तो ट्रंप ने बढ़त बना ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular