HomeWorld Newsबाढ़ में फंस गई थीं गौमाता, शख्स ने जिस तरह से बचाई...

बाढ़ में फंस गई थीं गौमाता, शख्स ने जिस तरह से बचाई जान छू लेगा आपका दिल

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि दुनिया में इंसानियत अभी भी जिंदा है| इस वीडियो में एक शख्स बाढ़ में डूब रही गौमाता को बचाता दिखाई दे रहा है| वीडियो देखकर आप भी शख्स पर अपना दिल हार बैठेंगे|

वीडियो मलेशिया (Malaysia) का बताया जा रहा है|इन दिनों मलेशिया में बाढ़ की स्थिति है, जहां बाढ़ के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| बाढ़ में कई लोगों और जानवरों की जान चली गई है|इस दौरान लोग अपनी जान बचाकर बाढ़ से निकलना चाहते हैं| वहीं, इस शख्स ने अपनी जान से ज्यादा गौमाता के जान को प्राथमिकता दी और उन्हें बचाकर किनारे ले आया| वीडियो मलेशिया के केलंटान (Kelantan) का है|वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी जान की परवाह किये बिना बाढ़ के पानी में फंसी गौमाता तथा उनके बछड़े की जान बचाता है| इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया गया है|वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाढ़ में डूब रही गाय और उसके बछड़े को बचाने के लिए नाव लेकर आता है|वह सबसे पहले बछड़े को नाव में बिठाता है, वहीं गाय को नाक से पकड़कर सुरक्षित जगह ले जाता है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments