8.3 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनभारतीय किसान यूनियन (प्रधान) ने शशांक पाल को जिला अध्यक्ष परवादून नियुक्त...

भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) ने शशांक पाल को जिला अध्यक्ष परवादून नियुक्त कर कार्यकारिणी का विस्तार किया

देहरादून: रविवार को भारतीय किसान यूनियन प्रधान उत्तराखंड कार्यकारणी की एक सभा प्रदेश महासचिव अरुण बिष्ट के प्रतिष्ठान वृंदावन रिजॉर्ट्स एंड रेस्टोरेंट सुद्धोवाला, देहरादून पर प्रदेश अध्यक्ष रवि पंवार जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह नेगी जी ने किया जिसमें देहरादून तथा प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमे भारतीय किसान यूनियन (प्रधान) ने “शशांक पाल” को जिला अध्यक्ष परवादून नियुक्त किया तथा अन्य कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।

बैठक में हर पदाधिकारी ने प्रदेश के किसानों और मजदूरों का हर परेशानी में साथ देने का प्रण लिया तथा पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ का नारा देकर प्रदेश में पौधे रोपण की मुहिम का आगाज किया। हर पदाधिकारी ने अपने आसपास पेड़ लगाने की प्रतिज्ञा ली।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र नेगी देहरादुन महानगर अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, महानगर सचिव मुकेश जोशी पंकज बिष्ट, हरि त्यागी, सुधीर कुमार, शशांक पाल, सुमित खन्ना आकाश कुमार अकील अहमद, नीरज चौहान, मनजीत सिंह पंवार, संजीव सिरोही, जिला उपाध्यक्ष जगदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular