27.2 C
Dehradun
Saturday, March 15, 2025
Google search engine
HomeNational Newsदेश में मंकीपॉक्स का एक और मामला

देश में मंकीपॉक्स का एक और मामला

नई दिल्ली: देश में मंकीपॉक्स (Monkeypox case) का एक और मामला सामने आया है। दुबई से केरल लौटा एक शख्स संक्रमित मिला है। केरल सरकार ने इसकी पुष्टि की है। 38 वर्षीय शख्स का मल्लपुरम जिले में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शख्स में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है।

UAE से लौटे शख्स में पुष्टि

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में यूएई से आया व्यक्ति एमपॉक्स के लक्षणों के चलते पहले से ही यहां एक अस्पताल में भर्ती था। मंत्री ने विदेश से आने वाले लोगों सहित सभी लोगों से अनुरोध किया कि वे किसी भी लक्षण के साथ इसकी सूचना दें और जल्द से जल्द उपचार लें।

पंजाब नैशनल बैंक को दो राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्राप्त हुए

संक्रमित व्यक्ति आइसोलेट हुआ

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि लक्षण दिखने पर व्यक्ति ने एहतियाती कदम उठाते हुए खुद को अपने परिवार से अलग कर लिया है। फिलहाल वह यहां मंजेरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। व्यक्ति के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular