8.7 C
Dehradun
Saturday, January 24, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विकास कार्यों मे जिला प्रशासन पर लगाये...

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विकास कार्यों मे जिला प्रशासन पर लगाये अनदेखी और भेदभाव करने के आरोप!

हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी विधानसभा क्षेत्र हल्द्वानी के विकास कार्यों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार अनदेखी और भेदभाव किये जाने को लेकर जिला प्रशासन पर आरोप लगाये है।

जहां उन्होंन कहा की खनन न्यास निधि से कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्ताव जिलाधिकारी कार्यालय को भेजे थे, लेकिन अब तक उन पर कोई स्वीकृति नहीं मिली है। प्रशासन का यह रवैया हल्द्वानी के विकास में जानबूझकर अवरोध पैदा करने का प्रयास है।

यह भी पढ़े👉 स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड को त्याग कर अपनाएं मिलेट्स : रेखा आर्या

वही उन्होंने कहा की हल्द्वानी में तोड़-फोड़ तो लगातार की जा रही है, लेकिन हमारी जो बड़ी और महत्वपूर्ण योजनाएं थीं, उन्हें रोक दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि हल्द्वानी के विकास को जानबूझकर पीछे धकेला जा रहा है।

उन्होंने कहा मैं इस मुद्दे को सदन में मजबूती से उठाऊंगा और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। हल्द्वानी के विकास को इस तरह अवरुद्ध करना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular