Homeधर्मShardiya Navratri 2024: इस दिन से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि, जानें कैसे...

Shardiya Navratri 2024: इस दिन से शुरू हैं शारदीय नवरात्रि, जानें कैसे करे मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति

Shardiya Navratri 2024 : हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि पूजा की शुरुआत होती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार से आरंभ होंगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में होने वाली नौ दिनों की पूजा में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।

माना जाता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा धरती पर निवास करती हैं और अपने भक्तों की रक्षा करती हैं. मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के दिन बेहद पवित्र होते हैं।

यह भी पढ़े👉 उत्तराखंड राज्य के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 100 यूनिट तक बिजली पर 50% सब्सिडी, शासनादे जारी read more…

पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट से होगा, और इसका समापन अगले दिन 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार से आरंभ होंगी और इस पर्व का समापन 12 अक्टूबर 2024, दिन शनिवार को होगा।

Shardiya Navratri 2024

शारदीय नवरात्रि में करें ये काम

मां दुर्गा को लाल रंग बहुत पसंद है। लाल रंग को समृद्धि, सौभाग्य, शक्ति, और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाएं और लाल रंग की चुनरी या वस्त्र जरूर चढ़ाएं।

नवरात्रि में माता दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा करें। विशेष रूप से रोजाना अर्पित करने के लिए नए फूल, फल, और मिठाइयां मां दुर्गा को अर्पित करें।

नवरात्रि में प्रतिदिन माता दुर्गा के मंत्रों का जप करें और ध्यान करें। इससे मन की शांति और एकाग्रता बढ़ती है और परिवार में खुशहाली आती है।

Join whatsapp Group for more News update

नवरात्रि के पावन दिनों में जरूरतमंदों को दान दें या उनकी सेवा करें। यह बहुत ही पुण्य का कार्य माना जाता है जिसे करने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है।

नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योत अवश्‍य जलाएं। अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जाप अवश्‍य करें। इन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्‍य करें।पूजन में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना उत्तम होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments