18 C
Dehradun
Monday, January 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकोटद्वार में जंगल में घास लेने गई महिला पर बाघ ने किया...

कोटद्वार में जंगल में घास लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला,महिला बुरी तरह से घायल हुई 

कोटद्वार के लैंसडोन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में मंगलवार को बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्राम पंचायत सकाली के सरूड़ा गांव निवासी पुष्पा देवी (42) पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान रेंज कार्यालय और अल्दावा गांव के बीच तलगांव के पास झाड़ी में छिपे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के दौरान सबसे आगे चल चली कविता देवी नीचे झुक गई। जबकि उसके पीछे चल रही पुष्पा देवी पर बाघ झपट पड़ा। हमले के बाद पुष्पा देवी नीचे जमीन पर गिर गई। हमले में असफल रहने के बाद बाघ ने महिलाओं पर दोबारा हमले का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने शोर मचा दिया।

हमले में पुष्पा देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। साथ ही कमर के बांए हिस्से व टांग में बाघ के पंजों से गहरे जख्म हो गए है। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों से जंगल में अकेले आवाजाही न करने की अपील की है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। उत्तराखंड में बाघ व गुलदार के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular