Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी 2025: राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज सिंह,तुला और मकर राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा का संचार दिन रात मंगल की राशि वृश्चिक में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से आज गुरु और चंद्रमा के बीच गजकेसरी योग बनेगा।
मेष राशि: आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम के साथ ही साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होगी। आपको पूर्व में किए गए काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है। अगर आप अपने व्यापार के विस्तार के लिए लोन लेना चाह रहे हैं तो आपको इसमें कामयाबी मिलेगी। आप अपने कामकाज में आज किसी नई योजना की भी शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि: आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप अपनी योजना और निर्णय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो जातक बच्चों की शिक्षा और स्कूल में दाखिले के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल सकती है। आज के लिए अच्छी बात है कि आपके कई रुके काम भी आज पूरे होंगे और इसमें आपको जीवनसाथी से भी सहयोग मिलेगा। आपका अटक और रुका हुआ धन भी आपको आज मिल सकता है। निवेश के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।
यह भी पढ़े👉 Uttarakhand Budget 2025: धामी सरकार ने खोला खजाना, जानें बजट में क्या-क्या बड़े ऐलान read more..
मिथुन राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने कामकाज के साथ अपने लिए भी समय निकालने का प्रयास करेंगे। धर्म कर्म और पुण्य कार्यों में आपकी आज रुचि रहेगी। आपके खर्च अधिक हो रहे हैं जिसकी वजह से आपका मन चिंतित होगा लेकिन आप मन को संयमित रखेंगे और सब ईश्वर पर छोड़ देना चाहेंगे। आपको आज संतान पक्ष से भी कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद का संचार होगा।
कर्क राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके द्वार किए गए काम आज सफल रहेंगे। आपको आज कुछ रचनात्मक और कलात्मक कार्य करने का भी मौका मिलेगा। आज आपको अपने ननिहाल पक्ष से भी प्यार और स्नेह मिलता नजर आ रहा है। आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति लेकिन ध्यान रखना होगा क्योंकि इनका स्वास्थ्य नरम रहेगा। आज आप अपनी विलासिता पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपको सुख साधनों की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि: आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको आज माता पिता के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। धन संपत्ति से संबंधित मामलों में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज वाणी पर संयम रखना चाहिए इससे आप परिवार में आपसी तालमेल बनाए रख पाएंगे। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। आपकी कोई बड़ी चाहत भी आज पूरी हो सकती है।

कन्या राशि: आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपके लिए सितारे बताते हैं आप तो लोगों के लिए आज अच्छा करेंगे लेकिन लोगों से बदलने में आपको अपेक्षित परिणाम और प्रतिफल नहीं मिलेगा। वैसे आपको प्रतिफल की इच्छा रखकर कोई भी काम करना भी नहीं चाहिए, ईश्वर आपके ऊपर सहाय रहेंगे और जो भी काम आप साहस और धैर्य से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अपने शिक्षकों सहयोग मिलेगा।
तुला राशि: आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप आज परोपकार के कार्य भी कर सकते हैं जिससे आपको आत्मिक शांति मिलेगी। आज इस राशि के छात्र शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, जो इनकी प्रगति होगी। यदि आप आज कहीं पैसा निवेश करते हैं तो आपको इसका भविष्य में लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका मन किसी बात से भावुक और परेशान हो सकता है। अगर आप किसी बात को लेकर चिंतित है तो आपकी चिंता निर्मूल होगी इसलिए मन को सकारात्मक बनाए रखिए। आज आपके पिता किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं लेकिन आपको आज उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए, पलटकर जवाब देने से बचें। आज विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।
धनु राशि: आज सितारे बताते हैं कि आपका मन आज धर्म कर्म और अध्यात्म से भावित रहेगा। आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आर्थिक मामलों मे आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। वैसे सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए, आपको आज पेट से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। इसलिए एहतियात के तौर पर आपको आज अपने खानपान पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
मकर राशि: आपको आज अपने कारोबार व्यापार में लाभ पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। अगर आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो, आज आपको उसमें आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आपके लिए आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता के लिहाज से अनुकूल रहैगा। आपको अपनी मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलेगा।
कुंभ राशि: Aaj Ka Rashifal 21 फरवरी 2025 मे आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं, जिसके कारण आपका पूरा व्यस्तता में बीतेगा। आज आपको अपने किसी भी रिश्तेदार और मित्र पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। आज आप अपनी आय बढ़ाने के लिए कुछ नए स्रोत भी अपनाएंगे। शाम को आप किसी नजदीकी या दूर की यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं।
मीन राशि: आज का दिन अनुकूल और सकारात्मक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। आपके प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व के कारण आज कुछ अन्य लोग आपसे जुड़ सकते हैं और आपके संपर्क का दायरा बढेगा। शाम को आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जिससे आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आज आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं।
