8.9 C
Dehradun
Monday, January 12, 2026
Google search engine
HomeदेशAtishi Marlena: अरविंद केजरीवाल ने कहा आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई CM

Atishi Marlena: अरविंद केजरीवाल ने कहा आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई CM

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली का नया सीएम कौन? इस सस्पेंस से पर्दा हट गया है। Atishi Marlena ही दिल्ली की नई सीएम होंगी।Arvind Kejriwal ने अपना उत्तराधिकारी चुन लिया है। आम आदमी पार्टी विधायक दलों की मंगलवार को बैठक में अरविंद केजरीवाल ने ही आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा।

इस प्रस्ताव पर सबने सर्वसम्मति से हामी भर दी। इस तरह आतिशी अब सीएम की रेस जीत चुकी हैं। सीएम पद की रेस में सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत और राखी बिड़ला समेत कई नाम थे, जो अब पिछड़ गए।

Atishi Marlena को अरविंद केजरीवाल का भरोसेमंद और काफी करीबी माना जाता है। आतिशी आम आदमी पार्टी की कोई नई नेता नहीं हैं, बल्कि वह अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल और संगठन के साथ जुड़ी हैं। महज पांच साल के भीतर उन्होंने अपनी काबलियत से विधायक से मंत्री तक का सफर तय किया है।

यह भी पढ़े👉 मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री

आतिशी 2020 में पहली बार कालकाजी से विधायक बनी थीं। उन्हें साल 2023 में अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री पद मिला और अब साल 2024 में वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बन गई हैं।

दिल्ली शराब घोटाला केस में जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में थे, तब आतिशी ने ही मोर्चा संभाले रखा। इस दौरान आतिशी सरकार के कामकाज से लेकर संगठन तक की जिम्मेवारी बखूबी निभाती रहीं। जब-जब आम आदमी पार्टी पर मुसीबत आई, उन्होंने सामने आकर विरोधियों का मुकाबला किया।

बीते कुछ समय से केजरीवाल और सिसोदिया की गैरमौजूदगी में वह आम आदमी पार्टी का प्रमुख चेहरा बन चुकी थीं। अक्सर किसी भी मसले पर वह मीडिया के सामने आतीं और आम आदमी पार्टी का स्टैंड रखतीं। उन दोनों बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी में आतिशी ने संगठन और नेताओं के मनोबल को गिरने नहीं दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular