Homeउत्तराखंडदुःखद: अल्मोड़ा में 40 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

दुःखद: अल्मोड़ा में 40 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में रूपी रोड पर मार्चुला के पास एक भीषण दुर्घटना की खबर आई है। बताया जा रहा है कि 42 सीटर एक यात्री बस खाई में गिर गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद कुछ यात्री गाड़ी से छिटक कर नीचे गिर गए, जिन्होंने घटना की जानकारी अन्य लोगों तक पहुंचाई।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अल्मोड़ा समेत स्थानीय पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम भी राहत और बचाव कार्यों के लिए मौके पर भेज दी गई है। इसके अलावा नैनीताल पुलिस की टीम भी सहायता के लिए पहुंच चुकी है। 108 एंबुलेंस की पांच गाड़ियाँ भी मौके पर भेजी गई हैं।

कुछ यात्रियों के हताहत होने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने घटनास्थल पर तेजी से राहत कार्य शुरू कर दिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular