9.4 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडChar Dham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले; सीएम धामी ने किए दर्शन

Char Dham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले; सीएम धामी ने किए दर्शन

Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही अक्षय तृतीया पर आज बुधवार 30 अप्रैल को मां यमुना के यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए गए हैं।

यमुना जी की डोली अपने भाई शनि महाराज के साथ सुबह साढ़े आठ बजे खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। करीब पांच किमी पैदल चलने के बाद भक्तों के साथ मां की चल विग्रह डोली यमुनोत्री धाम पहुंची।

शुभ मुहूर्त में दोपहर 11 बजकर 57 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular