देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजधानी स्थित ‘मॉल ऑफ देहरादून’ में चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाली फिल्म बताया।
मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्में समाज में हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करने और जन-जागरूकता बढ़ाने का एक प्रभावशाली माध्यम हैं। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कहानियाँ समाज के सामने उन सच्चाइयों को लाती हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।




