14.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने किया जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण, जून 2026 तक...

सीएम धामी ने किया जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण, जून 2026 तक पूरा होगा दोनों टनलों का काम

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं के दौरे पर है. आज चार फरवरी बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले का दौरा किया. इस दौरान सीएम धामी ने 3678 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना का भी निरीक्षण किया.

सीएम धामी ने नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जमरानी में बांध परियोजना की प्रगति का जायजा लिया और आम जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों के साथ साथ तराई ले लोगों को भी फायदा होगा.

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लंबे समय से इस परियोजना में आ रही समस्याओं का समाधान कर अब जमरानी बांध को धरातल पर उतारा जा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, जिसके चलते केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अड़चनें दूर की गईं.

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जमरानी बांध परियोजना की दोनों टनलों का कार्य और अस्थायी कॉफर डैम का निर्माण कार्य जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों को पेयजल और सिंचाई की समस्या से राहत मिलेगी. खासतौर पर तराई-भाबर क्षेत्र को जमरानी बांध से सबसे अधिक लाभ मिलेगा, जहां किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और बरसात के मौसम में बाढ़ की समस्या से भी राहत मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार योजनाओं को सिर्फ कागजों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतारने का काम कर रही है. इस दौरान कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

जमरानी बांध परियोजना कुमाऊं के विकास में मील का पत्थर साबित होगी. प्रस्तावित 150 मीटर ऊंचा जमरानी बांध चार चरणों में बनकर कुमाऊं की जलापूर्ति, सिंचाई और रोजगार के जरूरतों पूरा करने में अहम भूमिला निभाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular