21.4 C
Dehradun
Monday, June 2, 2025
Google search engine
HomeUttarakhandHaldwaniसीएम धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर हिंसा में घायल लोगों से की मुलाकात...

सीएम धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर हिंसा में घायल लोगों से की मुलाकात ,किसी को बख्शा नहीं जाएगा

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में एक अवैध मदरसे को ढहाए जाने को लेकर हुई हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी पहुंचे और अस्पताल में पीड़ितों से मिले। उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गए थे, लेकिन उन पर हमला हुआ। यह उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ने की साजिश है। कानून अपना काम करेगा। इससे पहले उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। इससे पहले हल्द्वानी की डीएम वंदना सिंह ने घटना को लेकर कई अहम जानकारियां सामने रखीं।

उत्तराखंड देवभूमि है, यहां कभी ऐसा नहीं हुआ है, इन्होंने देवभूमि की हवा खराब करने का काम किया है। पत्रकारों के साथ मारपीट हुई है, बुरी तरह से उनके कैमरे तोड़े गए हैं। पत्रकारों को जिंदा आग में झोंकने तक का प्रयास किया गया है। कानून अपना काम करेगा। जिन लोगों ने भी सरकारी संपत्ति जलाई है उन पर  कार्रवाई की जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले और क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को सख्ती से लेते हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त करवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular