11.8 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदून पुलिस की मुस्तैदी से जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न

दून पुलिस की मुस्तैदी से जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की कड़ी निगरानी और मुस्तैदी के चलते आज, 7 जून 2025 को जनपद में ईद की नमाज शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से संपन्न हुई।

यह भी पढ़े👉 मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की करी कामना

ईद पर्व के दृष्टिगत, एसएसपी देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में, आज सुबह से ही जनपद के सभी थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थलों और उनके आसपास के इलाकों में गहन निगरानी रखते हुए पूरी तरह से मुस्तैद रहे।

पुलिस की इस सक्रियता और व्यवस्थित प्रबंधन के परिणामस्वरूप, जनपद के विभिन्न ईदगाहों और नमाज स्थलों पर ईद की नमाज बिना किसी अप्रिय घटना के सकुशल संपन्न हो गई। दून पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने यह सुनिश्चित किया कि पर्व का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular