14.9 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदेहरादून: कुट्टू के आटे के पकवान खाने से 100 से ज्यादा लोग...

देहरादून: कुट्टू के आटे के पकवान खाने से 100 से ज्यादा लोग हुऐ बीमार, सीएम धामी ने अस्पताल जाकर जाना हाल

देहरादून: राजधानी के विभिन्न इलाकों से 100 से अधिक लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। बीमार लोगों को देहरादून के जिला कोरोनेशन अस्पताल और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अस्पताल का दौरा करके फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों का हालचाल जाना था उसके बाद सीएम धामी ने खुद अस्पताल पहुंचकर बीमार लोगों की खबर ली है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि फिलहाल सभी की तबीयत सामान्य है। उन्होंने चेताया कि इस मामले में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। बता दें कि मंगलवार को उपवास के बाद इन लोगों ने कुट्टू के आटे से बना भोजन ग्रहण किया था। इसके बाद इन लोगों के पेट में दर्द होने लगा और चक्कर आने लगे।

इस बीच कई लोगों को चक्कर आने और उल्टी की शिकायत के बाद कोरोनेशन और दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने कहा कि सरकार मिलावटखोरों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिये गये हैं कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर घटना की पूरी जांच करेंगे। लापरवाही करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular