10.5 C
Dehradun
Sunday, December 28, 2025
Google search engine
HomeUttarakhandउत्तराखंड: तीन महा के लिए फिर बढ़ाया प्रशासकों का कार्यकाल

उत्तराखंड: तीन महा के लिए फिर बढ़ाया प्रशासकों का कार्यकाल

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। बीते कई महीनों से निकाय चुनावों को लेकर कसरत चल रही है लेकिन अब भी इसको लेकर संशय बना हुआ है। जिस से लग रहा है कि निकाय चुनाव होने में अभी और देरी हो सकती है।

लेकिन एक बार फिर प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। प्रशासकों का कार्यकाल अगले 3 महीने या बोर्ड के गठन होने तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि एक दिसबंर 2023 को नगर निकायों के बोर्ड का कार्यकाल पूरा हो गया था। जिसके बाद जिलाधिकारियों को प्रशासक के तौर पर नियुक्त कर दिया गया था।

बतौर प्रशासक जिलाधिकारियों का छह महीने का कार्यकाल भी 31 मई 2024 को पूरा हो गया था। जिसके बाद सरकार के सामने संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसे में एक बार फिर प्रशासकों का कार्यकाल फिर से तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular