8.7 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनपहाड़ों में बर्फबारी से सर्द हुई देहरादून की फिजा, जानें कैसा रहेगा...

पहाड़ों में बर्फबारी से सर्द हुई देहरादून की फिजा, जानें कैसा रहेगा मौसम?

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिन और रात के तापमान में काफी फर्क देखने को मिल रहा है। तापमान में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है। इस वजह से सर्दी महसूस होने लगी है। भले ही दिन के वक्त में तेज धूप खिलने से गर्मी लग रही है लेकिन सुबह और रात के वक्त तापमान गिरने से ठंडक का अहसास हो रहा है।

यह भी पढ़े👉 ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने अपने शब्दकोश में जोड़ी भारत की 13वीं भाषा read more…

उत्तराखंड के पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी होने से गुलाबी ठंड देखने को मिल रही है। तापमान में गिरावट से वायरल फीवर जैसी मौसमी बीमारियां भी फैल रही हैं। आज यानी 14 अक्टूबर को राजधानी का मौसम शुष्क बना रहेगा।

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि राजधानी समेत प्रदेशभर का मौसम शुष्क बना हुआ है। 14 अक्टूबर को भी दून समेत सभी जिलों का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जताई गई है।

हालांकि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। दो दिन पहले चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ धाम में भारी बारिश हुई। जिसके बाद निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई। वहीं चारधाम यात्रा भी अंतिम दौर में है।

गंगोत्री धाम के कपाट 2 नवंबर को, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट 3 नवंबर को बंद होंगे। वहीं बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular