12.5 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Google search engine
Homeदुनियास्पेन में राजा और रानी पर कीचड़ से हमला, पीएम की गाड़ी...

स्पेन में राजा और रानी पर कीचड़ से हमला, पीएम की गाड़ी पर पथराव

नई दिल्ली। स्पेन इन दिनों (Spain news) दशकों बाद सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। अब तक 200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। अब सरकार पर बाढ़ प्रभावित लोगों का गुस्सा भी फूटने लगा है। स्पेन के राजा फेलिप और रानी लेटिजिया बाढ़ प्रभावित पैपोर्टा शहर का दौरा करने पहुंचे। यहां उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने राजा और रानी पर कीचड़ फेंका। गाली-गलौच और जमकर नारेबाजी की।

राजा के खिलाफ लगे हत्यारे वाले नारे

पैपोर्टा शहर से जब शाही प्रतिनिधिमंडल गुजरने लगा तो बाढ़ प्रभावित लोगों ने राजा के खिलाफ ‘हत्यारा’ और ‘शर्म करो’ के नारे भी लगाए। हालांकि इस दौरान राजा और रानी ने लोगों से मुलाकात की और सांत्वना दी। राजा और रानी के चेहरे पर कीचड़ लगा था। बावजूद इसके राजा ने कई लोगों को गले भी लगाया।

अमेरिकी चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आखिर कैसे चुना जाता है राष्ट्रपति

पीएम की गाड़ी पर पत्थर से हमला

राजा और रानी के साथ स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज व वैलेंसियन संसद के प्रमुख कार्लोस माजोन भी पहुंचे थे। मगर भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद वहां से पीएम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्पेनिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम सांचेज पर कई चीजों से हमला किया गया। बीबीसी के मुताबिक पीएम सांचेज की गाड़ी पर पत्थरों से भी हमला किया गया है।

पुलिस ने किया बल प्रयोग

बाद में स्पेन की पुलिस ने गुस्साई भीड़ को बल प्रयोग करके तितर-बितर करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक राजा-रानी को बाढ़ प्रभावित वैलेंसिया प्रांत के चिवा शहर भी जाना था। मगर उग्र भीड़ की वजह से दौरा रद्द करना पड़ा।

क्यों नाराज हैं लोग?

अधिकारियों की तरफ से बाढ़ की चेतावनी के बावजूद पर्याप्त सहायता न देने की वजह से लोग खफा है। उधर, बाढ़ से मची तबाही के बीच राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आपातकालीन कर्मचारी लोगों को बचाने में जुटे हैं।  भूमिगत पार्किंग और सुरंगों में लोगों की लाश खोजी जा रही हैं।

बिजली और पानी की समस्या

स्पेन के प्रधानमंत्री सांचेज ने शनिवार को 10 हजार से अधिक सैनिकों को बाढ़ प्रभावित स्थानों पर भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने सरकार की कमी को स्वीकार भी किया। मंगलवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ ने कई कस्बों पर भारी तबाही मचाई। यहां कीचड़ के ढेर लगे हैं। लोग अपने घरों से कीचड़ और मिट्टी हटाने में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular