20.4 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदेहरादून में होगा हजारा बुणजाई बिरादरी का लोहड़ी महोत्सव, 11 जनवरी को...

देहरादून में होगा हजारा बुणजाई बिरादरी का लोहड़ी महोत्सव, 11 जनवरी को पटेल नगर में भव्य आयोजन की तैयारी

देहरादून:​ हजारा बुणजाई बिरादरी 1950, देहरादून (पंजी.) ने इस वर्ष के लोहड़ी महोत्सव को भव्य सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में बिरादरी के कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।

​उत्तराखंड के सबसे पुराने सामाजिक संगठनों में से एक, यह बिरादरी सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है। बिरादरी वर्ष 1947 से लगातार देहरादून में लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन करती आ रही है, जिसके माध्यम से सर्व समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाता है।

 11 जनवरी को होगा पारंपरिक पर्व

​प्रचार मंत्री एवं मीडिया प्रभारी अभिनव थापर ने बताया कि इस वर्ष लोहड़ी पर्व 11 जनवरी 2026 को पटेल नगर, देहरादून में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में पारंपरिक लोहड़ी अलाव, लोकगीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने वाले विविध आयोजन शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।

​बैठक में उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि लोहड़ी सिर्फ एक पर्व नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सशक्त माध्यम है।

सफल आयोजन हेतु लिया गया संकल्प

​आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अध्यक्ष पवन चंडोक, अभिनव थापर, सचिन विज, संजय उप्पल, सतीश कक्कड़, अभिषेक तलवार, बाबूराम सहगल, संजीव पूरी, प्रद्युम्न कक्कड़, प्रदीप सुदी, संजय सुदी, धीरज ओबेरॉय, योगेश नंदा सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। अंत में सभी ने इस आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular