Homeउत्तराखंडमसूरी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही खाई में गिरी...

मसूरी में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होते ही खाई में गिरी पिकअप, दो लोग बाल-बाल बचे

मसूरी के चार दुकान रोड पर रविवार को एक पिकअप वाहन के ब्रेक फेल होने पर वह अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वाहन में सवार दो लोग बाल-बाल बच गए और दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पहाड़ी सड़क और संभावित लापरवाही के चलते वाहन संतुलन खो बैठा। गौरतलब है कि मसूरी में इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। पहाड़ी क्षेत्रों में थोड़ी सी चूक भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular