Kedarnath Helicopter Crash : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत गौरीकुंड क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब केदारनाथ रूट पर आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश (Kedarnath Helicopter Crash) हो गया।
यह घटना सुबह लगभग 5:30 बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को इस दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हेलीकॉप्टर में कुल 07 लोग सवार थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF व NDRF की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। SDRF व NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। घटनास्थल कठिन और दुर्गम जंगल क्षेत्र में होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, SDRF मौके पर जुटी रेस्क्यू में, ये लोग थे हेलीकॉप्टर में सवार:
1. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (35 वर्ष) – महाराष्ट्र
2. काशी (2 वर्ष) – महाराष्ट्र
3. राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) – गुजरात
4. विक्रम (बीकेटीसी, केदारनाथ) – उत्तराखंड
5. विनोद देवी (66 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
6. तुष्टि सिंह (19 वर्ष) – उत्तर प्रदेश
7. कैप्टन राजवीर सिंह चौहान (पायलट)