9.4 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडMaun Mela: उत्तराखंड की अनोखी अद्भुत सांस्कृतिक विरासत, मछलियां पकड़ने नदी में...

Maun Mela: उत्तराखंड की अनोखी अद्भुत सांस्कृतिक विरासत, मछलियां पकड़ने नदी में उतरे हजारों ग्रामीण

Maun Mela: उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत में जौनपुर,जौनसार और रंवाई क्षेत्र का विशेष महत्व है। इस क्षेत्र कों पांडवों की भूमि भी कहा जाता है यहां वर्ष भर त्योहार होते रहते हैं हर माह की संक्रांति को पर्व के रूप में मनाया जाता है।

जौनपुर, जौनसार और रंवाई अपनी अनोखी सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है जिसमें मछली मारने का मौण मेला (Maun Mela) प्रमुख है जो पूरे देश में अन्यत्र कहीं नहीं होता है, मसूरी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अगलाड़ नदी में इस मेले का आयोजन किया जाता है। यह यमुना की सहायक नदी भी है।

कहा जाता है कि जब यहां राजशाही थी तब टिहरी के महाराजा इस में खुद शिरकत करने आते थे
इस मेले में मछलियां पकड़ने वालों के हाथों में पारंपरिक उपकरण होते हैं जिसमें कंडियाला, फटियाड़ा, जाल, खाडी, मछोनी आदि कहते हैं।

यह भी पढ़े👉 T20 World Cup 2024: भारत बना वर्ल्ड चैंपियन, रोहित-विराट का सपना पूरा

मछलियों को मारने के लिए प्राकृतिक जड़ी बूटी का प्रयोग किया जाता है जिसे स्थानीय भाषा में टिमरू कहते हैं इस पौधे की छाल का पाउडर बनाया जाता है जिसे नदी में डाला जाता है जिससे मछलियां बेहोश हो जाती है और लोग इन्हें नदी में जाकर पकड़ते हैं।

Join whatsapp Group for more News update 

यहां के लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ नाचते गाते उस स्थान पर जाते हैं जहां से मौण डाला जाता है उस स्थान को मौण कोट कहते हैं। यहां पर गांव का मुखिया पारपंरिक तरीके से पहले टिमरू के पाउडर को डालता है जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग मछलियों को पकड़ने नदी में कूद पड़ते हैं करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में यहाँ मछली पकड़ी जाती है।

रिपोर्टर : नितेश उनियाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular