27.8 C
Dehradun
Sunday, July 13, 2025
Google search engine
HomeUttarakhandमसूरी: PM Modi के जन्मदिवस को यूथ कांग्रेस मसूरी ने मनाया बेरोजगार...

मसूरी: PM Modi के जन्मदिवस को यूथ कांग्रेस मसूरी ने मनाया बेरोजगार दिवस

रिपोर्टर: नितेश उनियाल/मसूरी: शुक्रवार को जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है वही यूथ कांग्रेस ने इसे बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया, शहीद भगत सिंह चौक पर शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बाइट- वसीम खानअध्यक्ष मसूरी विधानसभा यूथ कांग्रेस

मसूरी विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि भाजपा सरकार ने वादा किया था कि हर साल 2 करोड युवाओं को रोजगार दिया जाएगा लेकिन आज देश का युवा बेरोजगार है और महंगाई की मार से त्रस्त है।

बाइट- महेश चंद्रपूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद लंढोर

वहीं पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार बेरोजगारी के मुद्दे पर मुखर रही है और आज जहां भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मना रही है वह बेरोजगार युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक है।

बाइट- मेघ सिंह कंडारी कांग्रेस नेता

इस मौके पर कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारी के मुद्दे और महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटका कर आम जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में प्रदेश में भाजपा सरकार का पतन होना तय है और कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular