8.3 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Google search engine
Homeदेशदोस्त संग घूमने गई थी 21 साल की लड़की, 3 लड़कों ने...

दोस्त संग घूमने गई थी 21 साल की लड़की, 3 लड़कों ने पकड़ा, फिर किया गैंगरेप

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे में इंसानियत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पुणे में 21 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। देर रात एक सुनसान जगह पर 3 लड़कों ने उन्हें पकड़ लिया।

इसके बाद उन तीनों ने दोस्त की पिटाई की और उसके सामने ही लड़की का गैंगरेप किया। इसके बाद दरिंदे वहां से भाग निकले। पीड़ित के दोस्त ने लड़की को देर रात अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, लड़की अभी अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच चुकी है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि उसे सुबह पांच बजे इस गैंगरेप की जानकारी मिली है। लड़की से गैंगरेप करने वाले वे तीनों दरिंदे कौन थे, उसकी डिटेल भी सामने नहीं आई है।

फिलहाल, पुलिस लड़की के दोस्त से पूछताछ कर रही है और गैंगरेप की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular