
NEET Result 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेडिकल के यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए जो कैंडिडेट नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। नीट यूजी 2022 के लिए कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। नीट यूजी 2022 में कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं।
यह भी पढ़े- Xiaomi Pad 5 Pro 12GB RAM, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
नीट यूजी 2022 के टॉपर्स की बात करें तो राजस्थान की तनिष्का ने ऑल इंडिया नंबर-1 रैंक हासिल की है। जबकि दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा सेकेंड टॉपर बने हैं। नीट यूजी 2022 में 11 ट्रांसजेंडर भी शामिल हुए थे।
जानिए कितना रहा NEET Result 2022 में कट ऑफ

Join whatsapp For more updates (click here)