14.9 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, 19 से 21 जून तक रहेंगी,...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, 19 से 21 जून तक रहेंगी, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। उनका देहरादून का तीन दिवसीय कार्यक्रम है। राष्ट्रपति आज देहरादून पहुंचेंगी। 21 जून तक रहेंगी, इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी। खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है।

उनका मुख्य कार्यक्रम देहरादून के राष्ट्रपति भवन आशियाना में है। राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल हो सकती हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।

21 जून तक देहरादून के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular