8.9 C
Dehradun
Monday, January 12, 2026
Google search engine
Homeदेशपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को स्वास्थ्य खराब होने के बाद मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पिछले दो दिनों से बुखार और पेट में इंफेक्शन की शिकायत थी। तबीयत में सुधार न होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। मुख्यमंत्री मान की तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक भी रद्द कर दी गई।

भगवंत मान को पिछले कुछ दिनों से लगातार तबीयत खराब लग रही थी। शुरुआती तौर पर उन्होंने घर पर ही दवाएं लीं, लेकिन उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। इसके बाद, उनका ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे होने लगा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का फैसला लिया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है।

इससे पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भगवंत मान से उनके आवास पर मुलाकात की थी। मान को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ जाना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वे ऐसा नहीं कर पाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular