11.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडप्रणव सिंह-उमेश कुमार विवाद में राकेश टिकैत की एंट्री, दोनों मे समझौता...

प्रणव सिंह-उमेश कुमार विवाद में राकेश टिकैत की एंट्री, दोनों मे समझौता कराने में जुटे

हरिद्वार: किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश शर्मा में चल रहे विवाद में समझौता कराने के लिए हरिद्वार पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने दोनों पक्षों से मुलाकात की है।

यह भी पढ़े👉 Under-19 T20 World Cup 2025 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

इसके बाद उन्होंने डामकोठी में भाजपा नेता और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी और समाज के लोगों से बातचीत की। शाम को देहरादून में खानपुर विधायक उमेश शर्मा से वार्ता करने के लिए चौधरी राकेश टिकैत निकल गए। जहां उन्होंने उमेश शर्मा से भी बातचीत की।

पत्रकारों से बातचीत में किसान नेता टिकैत ने कहा कि गुर्जर समाज और ब्राह्मण समाज एक-दूसरे समाज से नाराज हैं, लेकिन ये जातिगत और समाजों की लड़ाई नहीं है। ये एक हारे हुए विधायक और जीते हुए विधायक की लड़ाई है इसलिए समाज के लोग इसके बीच में न आएं। समाज की ओर से जातियां और पंचायत इस मुद्दे पर न किए जाएं। कहा कि वह मामले को खत्म करने के लिए पहल करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular