11 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeदेशलालू प्रसाद यादव के बयान पर मचा बवाल, जानिए क्या कहां?

लालू प्रसाद यादव के बयान पर मचा बवाल, जानिए क्या कहां?

बिहार। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारे रहते भाजपा सरकार नहीं बना सकती। दरअसल दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की सरकार की करारी हार के बाद पत्रकारों ने जब लालू प्रसाद से सवाल किया कि जिस तरह से दिल्ली में भाजपा ने जीत दर्ज की है, तो क्या ऐसे में इसका असर बिहार में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव पर भी पड़ेगा?

यह भी पढ़े👉 Uttarakhand: भूमि की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव read more….

इसके जवाब में लालू प्रसाद यदाव ने जवाब दिया कि बिहार की जनता भारतीय जनता पार्टी को पहचान चुकी है। वैसे भी मेरे रहते बिहार में भाजपा के सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है।

लालू प्रसाद यादव के द्वारा 2025 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात पर भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र और तेजस्वी यादव को दुर्योधन के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव अभी धृतराष्ट्र के रोल में हैं। अपने पुत्र दुर्योधन को सत्ता में बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकदम व्याकुल हैं।

भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बड़बोले नेता हैं। वह घोटालों के सम्राट रहे हैं। वह झारखंड के कोटवार जेल को सुशोभित कर चुके हैं और सजायाफ्ता हैं। लालू प्रसाद यादव अभी धृतराष्ट्र के रोल में हैं। अपने पुत्र दुर्योधन को सत्ता में बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनाने के लिए एकदम व्याकुल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular