Homeउत्तराखंडउत्तराखंड बोर्ड में सख्ती: अब एडमिट कार्ड के साथ वैध ID जरूरी,...

उत्तराखंड बोर्ड में सख्ती: अब एडमिट कार्ड के साथ वैध ID जरूरी, फर्जी परीक्षार्थियों पर कड़ा शिकंजा

देहरादून: उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ अनिवार्य रूप से वैध पहचानपत्र भी ले जाना होगा। बोर्ड सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए।

चूक हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर दो दिन पहले आठ छात्रों के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षा दे रहे थे। इस गंभीर के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने कड़ा कदम उठाया है। अब केवल प्रवेशपत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्र-छात्राओं को वैध आईडी भी साथ ले जानी होगी। ताकि बोर्ड परीक्षा में फोटो बदलकर फर्जीवाड़ा नहीं किया जा सके।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए। यदि किसी भी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र या पहचान पर जरा भी संदेह होता है, तो आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र से उसकी पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाए।

उन्होंने कहा कहा कि पहचान स्पष्ट न होने की स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। इस व्यवस्था से परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहेगी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular