21.7 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड परिवहन निगम की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए ,...

उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए , कई वाहनों को मारी टक्कर बाल बाल बची जिंदगियां

लाइब्रेरी चौक के निकट दून मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान चार पर्यटक वाहन बस की चपेट में आ गए। संयोग अच्छा रहा कि वाहन में सवार पर्यटक और राहगीर बाल-बाल बचे। घटना की वजह से दून मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

शनिवार को मसूरी लाइब्रेरी से देहरादून आने वाली रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान किंगक्रेग मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बस को साइड लगकार जाम खुलवाया। बस में चालक और परिचालक मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular