24.7 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपुलिस महानिदेशक ने लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु किया निर्देशित

पुलिस महानिदेशक ने लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु किया निर्देशित

देहरादून: अभिनव कुमार, (Abhinav Kumar) पुलिस महानिदेशक महोदय ने वी0 मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी, नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सीबीसीआईडी, यशवन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सीबीसीआईडी और EOW (Economic Offence Wing) में लम्बित चल रहे अभियोगों में की गयी कार्यवाही की अभियोगवार विस्तृत समीक्षा की गयी।

समीक्षा के दौरान सीबीसीआईडी के सेक्टर देहरादून एवं हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारियों ने सेक्टरवार उनके वहां लंबित चल रही विवेचनाओं के संबंध में पुलिस महानिदेशक महोदय को तथ्यात्मक रूप से अवगत कराया। साथ ही अपने-अपने सेक्टरों में विवेचकों द्वारा वर्तमान समय तक की गयी कार्यवाही का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। पुलिस महानिदेशक महोदय ने लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

साइबर अपराधों से निपटने के प्रयासों के अंतर्गत उत्तराखण्ड पुलिस ने पाँच राज्यों से मांगी सूचना और सुझाव

साथ ही वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कराने, माननीय न्यायालय में चल रहे अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने के निर्देश दिए। गुणवत्तापरक विवेचना सुनिश्चित किए जाने के लिए हर संभव प्रयास करने और प्रभावी पर्यवेक्षण करने हेतु भी निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular