Homeदेश12 साल बाद भारत आई प्रतिष्ठित फीफा वर्ल्ड कप™ ट्रॉफी; कोका-कोला ने...

12 साल बाद भारत आई प्रतिष्ठित फीफा वर्ल्ड कप™ ट्रॉफी; कोका-कोला ने फैंस के लिए किया भव्य अनावरण

ब्यूरो। फुटबॉल प्रेमियों का 12 साल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेल प्रतीकों में से एक, फीफा वर्ल्ड कप™ की ओरिजनल ट्रॉफी, ‘फीफा वर्ल्ड कप™ ट्रॉफी टूर बाय कोका-कोला’ के तहत भारत पहुंच चुकी है। फीफा वर्ल्ड कप 2026™ से पहले, यह ट्रॉफी भारतीय प्रशंसकों को करीब से देखने का मौका दे रही है।

कोका-कोला की पहल से भारतीय फुटबॉल को प्रोत्साहन

ट्रॉफी टूर के विशेष साझेदार के रूप में, कोका-कोला (Coca-Cola) ने फुटबॉल के प्रति अपनी दशकों पुरानी प्रतिबद्धता को जारी रखा है। कंपनी इस भव्य आयोजन के जरिए भारतीय प्रशंसकों को सीधे खेल के ऐतिहासिक क्षणों से जोड़ रही है।

​टूर की शुरुआत फीफा चार्टर लैंडिंग से हुई, जिसके बाद दिल्ली के ताज महल होटल, मान सिंह रोड में ओरिजनल फीफा वर्ल्ड कप™ ट्रॉफी का आधिकारिक और भव्य अनावरण किया गया।

अनावरण समारोह में दिग्गजों की उपस्थिति

इस ऐतिहासिक अनावरण समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • माननीय युवा मामले और खेल मंत्री: डॉ. मनसुख मंडाविया

  • फीफा लीजेंड और पूर्व ब्राजीलियाई विश्व कप विजेता: गिल्बर्टो डी सिल्वा

  • खेल इतिहासकार और लेखक: बोरिया मजुमदार

  • कोका-कोला के नेतृत्व से: संकेत रे (प्रेसिडेंट, कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया), ग्रिश्मा सिंह (उपाध्यक्ष, मार्केटिंग), और देवयानी राणा (वाइस प्रेसिडेंट, पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशंस, और सस्टेनेबिलिटी)।

खेल मंत्री ने बताई भविष्य की महत्वाकांक्षा

​इस मौके पर, माननीय केंद्रीय युवा मामलों के और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश में खेल के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, खेल अब देश की बड़ी प्राथमिकता बन गया है। हम मानते हैं कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और अच्छे चरित्र बनाने का एक मजबूत तरीका है।”

उन्होंने यह भी कहा कि “फीफा वर्ल्‍ड कप™️ ट्रॉफी टूर 2047 तक भारत को दुनिया के पाँच सबसे अच्छे खेल देशों में शामिल करने की हमारी महत्‍वाकांक्षा को मजबूती से दिखाता है।”

भारत में खेल का निर्णायक दौर

​संकेत रे, प्रेसिडेंट, कोका-कोला इंडिया और साउथवेस्ट एशिया ने भारत में खेल के विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा, “भारत में खेल आज एक निर्णायक दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जिसकी पहचान व्यापक जन-भागीदारी, सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और वैश्विक स्तर पर बढ़ती सक्रियता से हो रही है। फीफा (FIFA) के साथ हमारी दशकों पुरानी साझेदारी की बदौलत ही हम ऐसे ऐतिहासिक खेल क्षणों को भारतीय उपभोक्ताओं के और करीब ला पा रहे हैं।”

​कोका-कोला और फीफा के इस संयुक्त प्रयास से भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता को एक नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular