17.5 C
Dehradun
Saturday, January 24, 2026
Google search engine
Homeदुनियापाकिस्तान में एमपॉक्स मरीज में नहीं मिला अफ्रीका में कहर बरपाने वाला...

पाकिस्तान में एमपॉक्स मरीज में नहीं मिला अफ्रीका में कहर बरपाने वाला स्ट्रेन

इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान तक एमपॉक्स (mpox) आ पहुंचा है। इस बीच भारत में सरकार ने निगरानी बढ़ा दी है। राहत की बात यह है कि पिछले हफ्ते पाकिस्तान में मिला एमपॉक्स के केस में वह नया स्ट्रेन नहीं मिला, जो अफ्रीका में तेजी से फैल रहा है।

खड़ी देश से लौटा था पीड़ित

पाकिस्तान में एमपॉक्स से पीड़ित यह 34 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले खड़ी देश से लौटा था। हालांकि अब वह पूरी तरह से ठीक हो गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्ट्रेन की जांच भी की।

मरीज में मिला क्लेड 2बी स्ट्रेन

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरीज में क्लेड 2बी स्ट्रेन मिला है। वहीं अफ्रीकी देश कांगो में क्लेड 1बी स्ट्रेन ने कहर बरपा रखा है। राहत की बात यह है कि अभी तक पाकिस्तान में क्लेड 1बी का कोई मामला सामने नहीं आया है।

कांगो में 548 की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पिछले हफ्ते अफ्रीका में नए क्लेड 1बी स्ट्रेन के तेजी से फैलने से अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। स्वीडन की स्वास्थ्य एजेंसी ने गुरुवार को कहा कि उसने क्लेड 1बी सब-क्लेड का एक मामला दर्ज किया है। यह अफ्रीका के बाहर मिला पहला मामला है। एमपॉक्स ने कांगो में कहर मचा रखा हैं। यहां अब तक 16,000 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 548 लोगों की जान जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular