15.7 C
Dehradun
Monday, January 12, 2026
Google search engine
Homeदेशआज पीएम मोदी झारखंड में भरेंगे हुंकार

आज पीएम मोदी झारखंड में भरेंगे हुंकार

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly election 2024)को लेकर राजनीतिक पार्टियों की व्यस्तता सातवें आसमान पर है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को झारखंड के चाईबासा और गढ़वा जिले में भाजपा के चुनावी रैली को संबोधित करने वाले है। भाजपा नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से रैली को संबोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से गढ़वा जाएंगे।

बता दें कि झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। जिसका पहला चरण 13 नवंबर तो वहीं दूसरा चरण 20 नवंबर को है। इसके साथ ही 23 नवंबर को मतगणना होनी है।

दुःखद: अल्मोड़ा में 40 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

रांची के आने के बाद जाएंगे चाईबासा
भाजपा नेता पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर कहा कि गढ़वा से रैली संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री रांची के लिए रवाना होंगे और फिर वहां से चाईबासा जाएंगे। उन्होंने बताया कि चाईबासा में दोपहर करीब 2.30 बजे वह एक और रैली को संबोधित करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान की तैयारी
पीएम मोदी की झारखंड यात्रा को लेकर पिछले सप्ताह केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभार शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां तीन राजनीतिक रैलियों को संबोधित किया और भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular