
यूक्रेन पर रूस के हमले का काउंटडाउन ख़त्म होने वाला है| हमले को रोकने के लिए नाटो अभी भी रूस को सीधे हमले की धमकी नहीं दे रहे| दरअसल उनकी ये धमकी पुतिन के पांच विनाशक हथियारों की वजह से अमेरिका और नाटो को भी महंगी पड़ सकती है| वहीं यूक्रेन के लिए तो रूस का सिर्फ एक धमाका ही काफी है, जो रूस दुनिया के सबसे बड़े परमाणु बम से कर सकता है|कयामत के दिन से ठीक पहले इंसान क्या सोचेगा| उसकी रातें कैसे कटेंगी|इसके बारे में समझना हो तो यूक्रेन के लोगों से पूछिए|उनके दिल की हालत को समझिए|यूक्रेन को इस कयामत की झांकी दिखाने की तैयारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कर ली है|रूस (Russia) ने अपनी ज्यादातर फौज, अर्टिलरी और विनाशक हथियार यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात कर दिए हैं. रूस की ये आक्रामक तैयारियां बता रही हैं कि जो भी सामने आएगा, कुचला जाएगा|यूक्रेन के सामने सबसे बड़ी आफत इस बात की है कि कयामत कहां से उन पर टूटेगी, इसका उसे पता ही नहीं है| समंदर में रूस (Russia) के सबसे घातक युद्धपोत आग बरसा रहे हैं |ये वो इलाका है जहां रूस की ताकत के सामने यूक्रेन ज़ीरो है| वहीं बेलारूस की तरफ से भी उसके तोपों और टैंक के गोले भी यूक्रेन की सेना और लोगों पर आफत की तरह बरसेंगे|रूस की वायुसेना के सुखोई 35 जैसे विमान भी मिसाइलों के साथ यूक्रेन पर यमदूतों की तरह टूट पड़ेंगे|
अमेरिका और नाटो भी नहीं दिखा पा रहा हिम्मत
इतना सब कुछ होते देखने के बावजूद अमेरिका और नाटो के सहयोगी देश खुलकर रूस (Russia) के सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं|इसकी वजह ये है कि रूस के पास दुनिया के ऐसे 5 खतरनाक हथियार हैं, जिनके जरिए वह किसी भी दुश्मन का मटियामेट कर सकता है| इन हथियारों की तैनाती से ही दुश्मनों में घबराहट बढ़ जाती है|दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम रूस (Russia) के पास है|इसका परीक्षण आज से 6 दशक पहले किया गया था| रूस ने अपना सबसे बडा परमाणु बम अगर यूक्रेन पर फोड़ा तो धमाका होते ही यूक्रेन के 60 लाख लोग फौरन खत्म हो जाएंगे|
- Rajasthan: झालावाड़ स्कूल हादसा, सरकारी स्कूल की छत ढही, 7 बच्चों की मौत, 20 घायल
- कांग्रेस प्रवक्ता का उत्तराखंड सरकार पर हमला: पंचायत चुनाव और अभिव्यक्ति की आज़ादी पर उठाए सवाल
- Durga Puja 2025: जलवायु टावर्स, झाझरा में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू
- संसद में पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का किया ऐलान, कहा – 22 मिनट में जमींदोज हुए आतंकी ठिकाने
- हरेला पर्व पर वार्ड 20 रेस कोर्स उत्तर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प