
यूक्रेन पर रूस के हमले का काउंटडाउन ख़त्म होने वाला है| हमले को रोकने के लिए नाटो अभी भी रूस को सीधे हमले की धमकी नहीं दे रहे| दरअसल उनकी ये धमकी पुतिन के पांच विनाशक हथियारों की वजह से अमेरिका और नाटो को भी महंगी पड़ सकती है| वहीं यूक्रेन के लिए तो रूस का सिर्फ एक धमाका ही काफी है, जो रूस दुनिया के सबसे बड़े परमाणु बम से कर सकता है|कयामत के दिन से ठीक पहले इंसान क्या सोचेगा| उसकी रातें कैसे कटेंगी|इसके बारे में समझना हो तो यूक्रेन के लोगों से पूछिए|उनके दिल की हालत को समझिए|यूक्रेन को इस कयामत की झांकी दिखाने की तैयारी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कर ली है|रूस (Russia) ने अपनी ज्यादातर फौज, अर्टिलरी और विनाशक हथियार यूक्रेन बॉर्डर पर तैनात कर दिए हैं. रूस की ये आक्रामक तैयारियां बता रही हैं कि जो भी सामने आएगा, कुचला जाएगा|यूक्रेन के सामने सबसे बड़ी आफत इस बात की है कि कयामत कहां से उन पर टूटेगी, इसका उसे पता ही नहीं है| समंदर में रूस (Russia) के सबसे घातक युद्धपोत आग बरसा रहे हैं |ये वो इलाका है जहां रूस की ताकत के सामने यूक्रेन ज़ीरो है| वहीं बेलारूस की तरफ से भी उसके तोपों और टैंक के गोले भी यूक्रेन की सेना और लोगों पर आफत की तरह बरसेंगे|रूस की वायुसेना के सुखोई 35 जैसे विमान भी मिसाइलों के साथ यूक्रेन पर यमदूतों की तरह टूट पड़ेंगे|
अमेरिका और नाटो भी नहीं दिखा पा रहा हिम्मत
इतना सब कुछ होते देखने के बावजूद अमेरिका और नाटो के सहयोगी देश खुलकर रूस (Russia) के सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं|इसकी वजह ये है कि रूस के पास दुनिया के ऐसे 5 खतरनाक हथियार हैं, जिनके जरिए वह किसी भी दुश्मन का मटियामेट कर सकता है| इन हथियारों की तैनाती से ही दुश्मनों में घबराहट बढ़ जाती है|दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम रूस (Russia) के पास है|इसका परीक्षण आज से 6 दशक पहले किया गया था| रूस ने अपना सबसे बडा परमाणु बम अगर यूक्रेन पर फोड़ा तो धमाका होते ही यूक्रेन के 60 लाख लोग फौरन खत्म हो जाएंगे|
- उत्तराखंड: चमोली के थराली में 95 वर्षीय बुजुर्ग का मकान बारिश से क्षतिग्रस्त, प्रशासन नदारद
- Dehradun में Excellence Iconic Awards 2025 का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को ईशा देओल और तुषार कपूर ने किया सम्मानित
- उत्तराखंड में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए PHDCCI द्वारा देहरादून में Agro Export Conclave 2025 का आयोजन
- चमोली: मूसलाधार बारिश से नंदप्रयाग के थिरपाक में मलवे की चपेट में आने से 1 बैल और 2 मवेशियों की मौत, घरों में घुसा मलवा
- उत्तराखंड: देवराडा ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए हरीश सती की पहल, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी