32.7 C
Dehradun
Wednesday, June 25, 2025
Google search engine
HomeUttarakhandअंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव-2025 का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव-2025 का आयोजन

पड़ोसी देश नेपाल देहरादून में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव कराएगा। एइंडो-नेपाल मेले की तरफ से एक प्रेसवार्ता की गई। इस प्रेसवार्ता में पीतांबर जोशी नेपाल कंचनपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला और पर्यटन महोत्सव-2025 का आयोजन रेंजर ग्राउंड में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रहेगा। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जाएगा। जिसमें 50 लोग नेपाल से रहेंगे और 70लोग देहरादून से रहेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के भाईचारा को आगे बढ़ना है। नेपाल कंचनपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पीतांबर जोशी ने बताया कि देहरादून में लगने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और पर्यटन महोत्सव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि दल ने देहरादून में विभिन्न संगठनों के साथ बैठक भी की। जिसमें कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रम में भारतीय उद्योगपतियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया गया। ताकि दोनों देशों के उद्योगपतियों के बीच के रिश्तों को बढावा मिल सके। यह कार्यक्रम दोनों देशों के उद्योग, व्यापार और पर्यटन क्षेत्रों को आगे बढ़ाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular