Wednesday, March 29, 2023
Google search engine
HomeUttarakhandBJP Candidate's List: खटीमा से सीएम धामी, यहां देखिए BJP के 59...

BJP Candidate’s List: खटीमा से सीएम धामी, यहां देखिए BJP के 59 प्रत्‍याशियों की सूची

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके लिए 59 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। 11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि पार्टी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर प्रदेश में राजनीतिक तापमान को बढ़ाने की कोशिश में है। ब्राह्मण 15 और बनिया से तीन उम्मीवार बनाए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और धामी सरकार में मंत्री मदन कौशिक को हरिद्वार से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा पार्टी ने यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्‌ट, थराली से गोपालनाथ टामटा, रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनशाली से शक्तिलाल शाह और नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल को टिकट दिया गया है। मसूरी से गणेश जोशी को टिकट दिया गया है। जोशी पूर्व सैनिक रहे हैं। स्वामी एतिश्वरानंद को भी टिकट दे दिया गया है। डॉ. धन सिंह रावत को भी टिकट दिया गया है। चौबट्‌टाखाल से सतपाल महाराज को टिकट दिया गया है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक करीब एक दर्जन सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा है। पार्टी वहां पर अपने उम्मीदवार को लेकर मंथन कर रही है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं होने की बात कही जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अगली सूची में जारी किए जाएंगे। प्रदेश की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने इस बार 60 पार का नारा दिया है। इसको देखते हुए हर सीट पर अलग-अलग उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। अमित शाह और अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की समीक्षा के बाद भी नाम सामने नहीं आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments