25.2 C
Dehradun
Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeUttarakhandChamoliचमोली: विद्यालय मे चोरी का प्रयास करने वाला अभियुक्त फसा नन्दानगर पुलिस...

चमोली: विद्यालय मे चोरी का प्रयास करने वाला अभियुक्त फसा नन्दानगर पुलिस के चंगुल में!

चमोली/विनोद पांडे, संवाददता: श्रीमती समता उनियाल, प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय जाखणी ने 11 मार्च 2025 को प्रार्थना पत्र देकर थाना नन्दानगर पुलिस को सूचित किया कि 9 मार्च 2025 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने विद्यालय के कार्यालय और क्लास रूम के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े👉 आगामी होली और जुम्मे के दौरान सुरक्षा और समन्वय के लिए एसपी चमोली ने ली गोष्ठी, सौहार्दपूर्ण आयोजन के दिए निर्देश read more…

श्रीमती उनियाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि इस प्रकार की घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं, जिससे विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों के बीच भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। उनके द्वारा उठाए गए इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, थाना नंदानगर में मु0अ0सं0 13/2025 धारा 331(4),305,62 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

थानाध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटना के आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की और मुखबिरों को तैनात किया। इसके साथ ही, पिछले मामलों में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई।

दिनांक 11 मार्च 2025 की रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दिगम्बर सिंह पुत्र स्व. मकर सिंह निवासी ग्राम जाखणी थाना नंदानगर घाट जनपद चमोली उम्र कारीब 28 वर्ष जो संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है था को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, दिगम्बर ने स्वीकार किया कि उसने 9 मार्च की रात को विद्यालय में चोरी का प्रयास किया था, ताकि अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा कर सके।

अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक मजिस्ट्रेट गोपेश्वर के समक्ष रिमांड के लिए पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम –

  1. 1- थानाध्यक्ष संजय नेगी
  2. 2- उप. निरी शिवदत्त जमलोकी
  3. 3-हे0कां0 शिव सिंह नेगी
  4. 4- हे0कां0 हरेंद्र सिंह
  5. 5-हे0कां0 सुनील पंथवाल
  6. 6-कां0 राजेन्द्र (एसओजी)
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular