23 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand Harela: दीपक बलुटिया प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने दी प्रदेशवासियों को लोकपर्व...

Uttarakhand Harela: दीपक बलुटिया प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने दी प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की बधाई

दीपक बलुटिया प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से महापर्व हरेला की अपने नगर वासी और देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Uttarakhand Harela: दीपक बलुटिया प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित ‘हरेला’ पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है।

हरेला पर्व हमारी लोक संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के साथ जुड़ाव का भी प्रतीक है। हमारी प्रकृति को महत्व देने की हमारी परंपरा रही है और हम प्रकृति के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं। हमारी इन परंपराओं का वैज्ञानिक आधार भी है। हमें उत्तराखंड की पर्यावरण हितैषी परंपराओं को आगे बढ़ाना है।

हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के प्रति लोगों को जागरूक करना है। वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण असंतुलन जैसी समस्याओं के चलते पर्यावरण संरक्षण का महत्व बढ़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular