टिहरी: उत्तराखंड के पर्यटन मानचित्र पर आज एक नया अध्याय जुड़ गया। टिहरी की लहरों और आसमान में आयोजित हो रहे ‘Tehri Acro Festival 2026’ और ‘एसआईवी कंपटीशन 2026’ के साथ राज्य ने न केवल साहसिक खेलों में अपनी धाक जमाई है, बल्कि डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में भी एक मिसाल पेश की है।
27 से 30 जनवरी तक चलने वाले इस महाकुंभ के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘फ्यूचर-रेडी उत्तराखंड’ की अपनी संकल्पना को धरातल पर उतारा है।




