Homeउत्तराखंडUttarakhand Uniform Scam: सीएम धामी का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, DIG अमिताभ...

Uttarakhand Uniform Scam: सीएम धामी का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, DIG अमिताभ श्रीवास्तव सस्पेंड; जांच के लिए संयुक्त कमेटी गठित

Uttarakhand Uniform Scam: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ा कदम उठाया है। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी खरीद में हुई वित्तीय अनियमितताओं के चलते मुख्यमंत्री ने निदेशक (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) करने के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला? (Uttarakhand Uniform Scam)

​यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और नियमों को ताक पर रखकर वित्तीय अनियमितताएं की गईं। महानिदेशक (Home Guards) की रिपोर्ट में इन गड़बड़ियों की पुष्टि होने के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है।

राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। — पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा रुख

​मुख्यमंत्री धामी के इस निर्णय ने साफ कर दिया है कि विभाग में पद चाहे कितना भी बड़ा हो, अगर भ्रष्टाचार पाया गया तो कार्रवाई तय है। हाल के दिनों में कई उच्च स्तरीय अधिकारियों पर हुई कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular